Sarkari Yojana

Ayushman Card Kaise Banaen 2026: पात्रता जांच, ऑनलाइन आवेदन और 70+ बुज़ुर्गों का वय वंदना कार्ड

Yash Jaiswal Fact-checked
4 min read

Ayushman Card Kaise Banaen 2026: आयुष्मान कार्ड से पात्र परिवार को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ़्त इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मिलता है। अच्छी बात यह है कि आप यह कार्ड मोबाइल से खुद बना सकते हैं। इस लेख में पात्रता जांचने से लेकर कार्ड डाउनलोड करने तक की पूरी प्रक्रिया स्क्रीनशॉट के साथ दी गई है।

Ayushman Card

जानकारीविवरण
योजनाआयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY)
लाभप्रति परिवार हर साल ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज
70+ बुज़ुर्गों के लिएआयुष्मान वय वंदना कार्ड, आय की कोई सीमा नहीं
संचालनराष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)
आवेदन वेबसाइटbeneficiary.nha.gov.in
मोबाइल ऐपAyushman App (Google Play Store)
हेल्पलाइन14555

आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र है?

आयुष्मान योजना में पात्रता आपकी आय के सर्टिफिकेट से नहीं, बल्कि सरकारी डेटाबेस से तय होती है:

  • SECC 2011 सूची वाले परिवार: 2011 की सामाजिक-आर्थिक जनगणना में जिन परिवारों को शामिल किया गया था।
  • राशन कार्ड धारक परिवार: कई राज्यों में NFSA राशन कार्ड वाले परिवार भी जोड़े गए हैं। अपने राज्य का नियम पोर्टल पर देखें।
  • 70 साल या उससे ज़्यादा उम्र के सभी बुज़ुर्ग: इनके लिए आय, नौकरी या अमीरी-गरीबी की कोई शर्त नहीं है।

ध्यान दें: कोई भी व्यक्ति या एजेंट पैसे लेकर “नाम जुड़वाने” का दावा करे तो सावधान रहें। पात्रता सिर्फ़ सरकारी डेटाबेस से तय होती है और कार्ड बनवाना मुफ़्त है।

पात्रता कैसे जांचें? (स्टेप बाय स्टेप)

  1. अपने मोबाइल में beneficiary.nha.gov.in खोलें।
  2. Beneficiary विकल्प चुनें।
  3. अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर OTP से लॉगिन करें।
  4. अपना राज्य चुनें, फिर आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर या नाम से खोजें।
  5. अगर आपके परिवार का नाम सूची में है, तो सदस्यों के नाम के सामने स्टेटस दिखेगा।

आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं?

अगर नाम सूची में है लेकिन कार्ड नहीं बना है:

  1. सदस्य के नाम के सामने e-KYC या Do KYC पर क्लिक करें।
  2. आधार OTP या फेस ऑथेंटिकेशन से वेरिफिकेशन करें।
  3. सदस्य की ताज़ा फोटो खींचें और ज़रूरी जानकारी भरें।
  4. आवेदन सबमिट करें। स्टेटस Pending दिखेगा।
  5. मंज़ूरी मिलने पर स्टेटस Approved हो जाएगा और डाउनलोड का विकल्प आ जाएगा।

“मैंने अपने परिवार का कार्ड बनाया तो मंज़ूरी में लगभग 15 दिन लगा और फिर मेरा कार्ड बन के ऑनलाइन आ गया और मैंने इसे डाउनलोड कर लिया।

बुज़ुर्गों के लिए वय वंदना कार्ड

70 साल या उससे ज़्यादा उम्र के हर बुज़ुर्ग को अलग से ₹5 लाख का कवर मिलता है। अगर परिवार पहले से आयुष्मान योजना में है, तो बुज़ुर्ग को यह अतिरिक्त टॉप-अप के रूप में मिलता है।

आवेदन कैसे करें:

  1. beneficiary.nha.gov.in या Ayushman App खोलें।
  2. Senior Citizen / Vay Vandana विकल्प चुनें।
  3. बुज़ुर्ग का आधार नंबर डालें और आधार से जुड़े मोबाइल पर आए OTP से वेरिफाई करें।
  4. e-KYC और फोटो पूरी करें, फिर सबमिट करें।

जिन बुज़ुर्गों का मोबाइल आधार से जुड़ा नहीं है, वे नज़दीकी CSC केंद्र या सरकारी अस्पताल में जाकर कार्ड बनवा सकते हैं।

Ayushman कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • beneficiary.nha.gov.in पर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • परिवार के सदस्यों की सूची में जिसका स्टेटस Approved है, उसके सामने Download आइकन दबाएं।
  • कार्ड PDF के रूप में सेव हो जाएगा, जिसे प्रिंट भी करा सकते हैं।

कौन-से अस्पताल में इलाज होगा?

pmjay.gov.in पर Find Hospital विकल्प से अपना राज्य और ज़िला चुनकर सूचीबद्ध अस्पताल देखें। अस्पताल में आयुष्मान मित्र डेस्क पर कार्ड या आधार दिखाकर इलाज शुरू कराएं।

कार्ड न बनने के आम कारण

समस्यासमाधान
सूची में नाम नहीं70+ हैं तो वय वंदना से आवेदन करें, वरना राज्य की पात्रता देखें
आधार OTP नहीं आ रहामोबाइल आधार से लिंक नहीं है, CSC पर बायोमेट्रिक से कराएं
स्टेटस लंबे समय से Pendingहेल्पलाइन 14555 पर संपर्क करें
नाम या उम्र में गलतीआधार के अनुसार सही जानकारी से दोबारा e-KYC करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के पैसे लगते हैं?
नहीं, खुद ऑनलाइन बनाने पर यह पूरी तरह मुफ़्त है।

परिवार में कितने सदस्य जुड़ सकते हैं?
₹5 लाख का कवर पूरे परिवार के लिए होता है और सदस्यों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है।

क्या दूसरे राज्य में इलाज हो सकता है?
हाँ, आयुष्मान कार्ड से देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है।

70 साल के बुज़ुर्ग जिनका परिवार अमीर है, क्या उन्हें भी मिलेगा?
हाँ, वय वंदना कार्ड में आय की कोई शर्त नहीं है।

आधिकारिक लिंक:

  • कार्ड और e-KYC: beneficiary.nha.gov.in
  • योजना और अस्पताल सूची: pmjay.gov.in
  • हेल्पलाइन: 14555

BigPluse एक सरकारी वेबसाइट नहीं है। यह जानकारी आधिकारिक पोर्टल के आधार पर दी गई है। नियम समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी ज़रूर जांच लें।

Yash Jaiswal

BigPluse.com ek trusted aur informative digital platform hai jiska uddeshya Bharat ke nagrikon tak latest government schemes (सरकारी योजनाएँ), sarkari naukri updates, results, admit card aur official notifications ko simple aur easy language me pahunchana hai. Hamari koshish rehti hai ki har update ko publish karne se pehle reliable aur official public sources se verify kiya jaye, taki users ko sahi aur satik jankari mile.